Logotipo de SPRI
Bandera del País Vasco Bandera de India
बुधवार २२ फ़रवरी २०१२

एसपीआरआई- विदेश में नेटवर्क

भारत में एसपीआरआई का कार्यालय बास्क देश और गंतव्य देश के बीच व्यापार सहयोग में सहायता देता है और दोनों समुदायों के बीच संस्थागत संबंधों की मजबूती के लिए काम करता है.

भारत में एसपीआरआई का ऑफिस मुंबई में स्थित है. यहां ऐसे स्थानीय और बास्क पेशेवर कार्यरत हैं, जिन्हें भारत और बास्क देश में प्रोजेक्ट विकास और निवेश को बढ़ावा देने का पर्याप्त अनुभव है.

पूर्व में इस ऑफिस ने इलैक्ट्रॉनिक्स व औद्योगिक मशीनीकरण, मशीन उपकरण, विमान विज्ञान (एअरोनॉटिक्स), ऊर्जा, पर्यावरण, कृषि इंजीनियरिंग, गढ़ाई (फोर्जिंग), लोहा और स्टील (इंजीनियरिंग, सुविधाएं, उत्पाद), श्रेष्ठ खाद्य पदार्थ, सॉफ्टवेयर, रेल्वे सामग्री आदि अनेक क्षेत्रों में स्थानीय और बास्क कंपनियों के बीच वाणिज्यिक, औद्योगिक और तकनीकी सहयोग समझौते करवाने में अपनी भूमिका निभाई है.

पिछले कुछ वर्षों में एसपीआरआई ने अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और बास्क देश में निवेश कर रहे विदेशी निवेशकों के साथ गठजोड़ किया है, इसके अलावा एसपीआरआई ने तकनीकी पार्क, शहरी नवीकरण और औद्योगिक पुनर्गठन जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग किया है.


© SPRI 2006
¡XHTML 1.0 transicional válido!
एसपीआरई इंडिया,
सी/ न्यु प्रभादेवी मार्ग, 102 ऑर्बिट प्लाज़ा – प्रथम तल, मुंबई 400025
टेलीफोन
¡CSS válido!

var gaJsHost = (("https:" == document.location.protocol) ? "https://ssl." : "http://www."); document.write(unescape("%3Cscript src='" + gaJsHost + "google-analytics.com/ga.js' type='text/javascript'%3E%3C/script%3E")); var pageTracker = _gat._getTracker("UA-3538653-16"); pageTracker._trackPageview();