
एसपीआरआई के वैश्वीकरण क्षेत्र का उद्देश्य है- बास्क देश की कंपनियां जिन देशों में अपना व्यापार और निवेश करना चाहती हैं, उनके बारे में जानकारी और संपर्क उपलब्ध करवा कर विदेशी बाजार में उनके प्रवेश में सहायता देना.
एसपीआरआई उन बास्क कंपनियों को भी सहायता देता है जो अन्य देशों में कंपनियों के साथ व्यापार, वाणिज्य, औद्योगिक और तकनीकी सहयोग समझौते करना चाहती हैं.
दूसरी ओर, एसपीआरआई अन्य देशों की उन कंपनियों को भी सहयोग देता है, जो यूस्कैडी में प्रत्यक्ष निवेश के प्रोजेक्ट विकसित करना चाहती हैं या बास्क कंपनियों के साथ तकनीकी व औद्योगिक सहयोग कार्यक्रमों में भाग लेना चाहती हैं.
इस दिशा में, एसपीआरआई विदेशी कंपनियों को यूस्कैडी में उपलब्ध संसाधनों, मूलभूत सुविधाओं, तकनीकी केन्द्रों और क्षेत्रीय संस्थाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराती है.